फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 48.75 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे सीएम

Fri, 09 Feb 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सिंह सुक्खू शनिवार को चुवाड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसमें लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान 48 करोड़ 75 लाख के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री 3 करोड़ 37 लाख 76 हजार से निर्मित विधानसभा क्षेत्र भटियात के सरना, सलोह, चुलारी और तहसील भटियात के साथ लगते गांव के लिए जलजीवन मिशन के तहत उठाऊ जल आपूर्ति योजना, नाबार्ड के तहत अपर और लोअर वडिंगी की उठाऊ जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त 45 करोड़ 38 लाख धन राशि की विभिन्न योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला
समोट और अन्य साथ लगते गांवों की ग्रेविटी वाटर सप्लाई स्कीम की पाइप जल योजना व राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन की सीएम आधारशिला रखेंगे। जतरून, त्रिमठ और सलोह गांव और सिहुंता पंचायत के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की आधारशिला रखेंगे। चुवाड़ी कस्बे की जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन और शाहपुर- सिहंता- जोत चंबा मार्ग के चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिहुंता जोलना खास सड़क के उन्नयन के लिए आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें