फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा को कई सौगातें दे गया मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दौरा

Sun, 31 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर के समापन मौके पर चौगान में भरमौर क्षेत्र का प्रसिद्ध डांडरस नृत्य (जनजातीय नृत्य) भी  प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की खूब सराहना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सुंगल पंचायत में 1.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति योजना सुंगल का लोकार्पण किया, जो नौण, कोह तथा सुंगल गांवों के अतिरिक्त साथ लगती बस्तियों को लाभान्वित करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरूं में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डाइट छात्रावास की आधारशिला रखी। उन्होंने  3.62 करोड़ रुपये की लागत से चंबा की पुरानी जलापूर्ति योजना को बदलने की आधारशिला भी रखी। उन्होंने ‘एक  जिला एक पुलिस स्टेशन परियोजना’ के द्वितीय चरण की शुरूआत की जिसके लिए चंबा सदर पुलिस स्टेशन का चयन किया। मुख्यमंत्री ने परियोजना के प्रथम चरण में क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला धर्मशाला में मार्च 2013 में शुभारंभ किया था। 

मुख्यमंत्री ने सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय  मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता भी की। उपायुक्त एवं मिंजर मेला समिति के अध्यक्ष सुदेश मोख्टा ने मुख्यमंत्री  को सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिंजर मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री  के साथ इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा  कुमारी,  राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरिन्द्र भारद्वाज, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, कांग्रेस समिति के सचिव पवन नैय्यर, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नीरज नैय्यर, जिला परिषद के अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैय्यर सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें