फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे सीएम, होली में सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

Thu, 22 Oct 2026 11:55 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज दोपहर साढ़े 12 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। वह युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर के अनुसार, दौरे के दौरान होने वाले सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के होली दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री निर्धारित समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां वह युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रस्तावित सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर साढ़े 12 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। वह चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए वापस लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन प्रस्तावित थे, लेकिन अब इन सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का होली दौरा चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होने तक सीमित रहेगा। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और वापसी का कार्यक्रम निर्धारित है। वह अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर से वापस रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें