पैदल ही चंबा की ओर आ रहे श्रद्धालु मुख्यमंत्री को भरमौर की स्थिति की वीडियो दिखाता। -स्रोत : प्
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कलसूईं में सड़क बहाली के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर वह पैदल ही चले। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भरमौर के ताजा स्थिति के वीडियो और फोटो दिखाए, जो उन्होंने अपने फोन से खींचे थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और यात्रा के दौरान उत्पन्न समस्याओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जाएगा और इसके लिए सरकार ने बसों की व्यवस्था की है। सड़क बहाली के कार्य में कोई भी देरी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जल्द ही यात्रा मार्गों को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो।
पैदल ही चंबा की ओर आ रहे श्रद्धालु मुख्यमंत्री को भरमौर की स्थिति की वीडियो दिखाता। -स्रोत : प्