फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में प्राकृतिक खेती पर सीएम गदगद

Thu, 25 Dec 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में विकासात्मक कार्यों को तेज गति प्रदान करने के लिए स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान सीएम ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पांगी क्षेत्रवासियों और स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर की अगुवाई में लोगों ने पांगी की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया और उनके समाधान की मांग रखी। उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आश्वस्त किया। सीएम ने कहा कि पांगी के किसान और बागवान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इसके चलते सरकार ने पांगी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगाए जाने वाले जौ का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया है। उधर, जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि पांगी घाटी में पूर्व सरकार के समय में जो भी विकासात्मक कार्य धीमी गति से चल रहे थे। उन सभी कार्यों को तेज गति से करवाया जा रहा है। घाटी के लोगों को सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें