चंबा मिंजर मेला दंगल के दौरान आपस में भिड़ते पहलवान।संवाद
दिल्ली के चिराग पहलवान ने जीता मिंजर केसरी दंगल
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित मिंजर केसरी दंगल का खिताब दिल्ली के चिराग पहलवान के नाम रहा। उन्होंने खिताबी मुकाबले में हरियाणा के रवि घरार को हराया। दंगल मेले के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पहलवानों के दांवपेच देख लोगों में खासा उत्साह रहा। साथ ही पहलवानों को भी लोग उत्साहित करते दिखे। दंगल मेले का शुभारंभ डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने पहलवानों से परिचय किया। साथ ही दंगल मेले के लिए शुभकामनाएं दीं। खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। चिराग पहलवान और रवि घरार के बीच मुकाबला काफी देर तक चला। इसके बाद चिराग पहलवान ने अपना दांव लगाकर रवि पहलवान को चित किया। दंगल मेले के समापन समारोह में सदर विधायक नीरज नैय्यर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद