फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक नीरज की माता की रस्म किरया में शामिल हुए सीएम

Sun, 01 Oct 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विधायक नीरज नैययर की माता की क्रिया रस्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु समेत अ
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंबा के विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी दिवंगत माता चंचल नैय्यर की रस्म किरया में शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत चंचल नैय्यर मिलनसार महिला थीं। समाजसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक यादविंदर गोमा, संजय रतन, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया और अमित भरमौरी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें