चंबा। शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर परिषद ने कसाकड़ा वार्ड में सफाई अभियान चलाया। वार्ड की नालियों की सफाई की गई। सड़कों और रास्तों के किनारे उगी घास और झाड़ियों को भी हटाया गया।
अभियान वार्ड पार्षद सपना कुमारी की मौजूदगी में चलाया गया। वार्ड में लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गईं। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए परिषद लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे सफाई बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। संवाद