चंबा। शहर के सील वार्डों में पुलिस ने कड़ा पहरा रखा है। किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाया गया है। जो भी मोहल्ले सील किए गए हैं वहां पर प्रशासन की ओर से सब्जी व दुध की गाड़ियों को भेजने का समय निर्धारित किया गया है। इसका जिम्मा एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह देख रहे हैं। सील मोहल्लों में रोजाना सब्जी व दुध विक्रेता, पीपीई किट व अन्य सामान भेजे जा रहे हैं। ताकि लोगों को जरूरत के सामान के लिए मोहल्ले के बाहर न निकलना पड़े। शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस का कड़ा पहरा देखा गया।