चंबा। धड़ोग मोहल्ले के छह लोगों ने कोरोना से जंग जीती। घर आने पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। साथ ही तालियां बजाकर अभिनंदन किया गया। इससे कोरोना बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। फिलहाल उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है। 14 दिनों की अवधि के बाद वे पहले की तरह अपनी सामान्य जिंदगी जी पाएंगे।