फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग भी आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर नहीं दिला पाया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। श्रम विभाग के आदेशों के बाद भी चंबा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर जब आउटसोर्स कर्मचारी श्रम विभाग के पास गए थे तो विभाग के अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन व आउटसोर्स कंपनी संचालन को निर्देश दिए थे कि हरेक महीने की सात तारीख से पहले कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करें। लेकिन अप्रैल माह की 12 तारीख बीतने के बाद भी आउटसोर्स कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिला है। जबकि ये कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में दिनरात पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कई कर्मचारी ऐसे हैं जिनको कंपनी की ओर से पूरा ईपीएफ भी नहीं दिया गया है। यह पूरा मामला श्रम विभाग के पास जा चुका है। इसके बावजूद भी इन कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

तीन सालों से आउटसोर्स कर्मचारियों को कंपनी कम वेतन दे रही थी। लेकिन मेडिकल कॉलेज में नए प्राचार्य ने अपना पदभार संभालने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को उनका सही वेतन दिलवाया। इसको लेकर कर्मचारियों ने प्राचार्य का आभार भी जताया। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा डकारे आउटसोर्स कर्मचारियों के पैसे को भी रिक्वर किया जा चुका है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से गुहार लगाई है कि रिक्वर की धनराशि को आउट सोर्स कर्मचारियों के खाते में डाला जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को महीने की सात तारीख से पहले वेतन जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें