फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के चौथे दिन बाजार में नहीं दिखी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कर्फ्यू का चौथा दिन, समय सुबह सात बजे, बाजार में सब्जी, राशन व दवाई की दुकानें खुलना शुरू हो गईं। खाद्य, दवाई और सब्जी की दुकानें खुल गईं। इस दौरान पुलिस बल पूरे बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौजूद रहा। लोगों ने समझदारी दिखाते हुए भीड़ में न आकर बारी-बारी जाकर बाजार में खरीदारी की। इसके चलते चंबा शहर के मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। इसके अलावा प्रशासन की ओर से बाजार में लोगों के चलने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया। सड़क किनारे ट्रैफिक बैरिकेड लगाकर लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया गया। दुकानों के बाहर भी इस तरह की व्यवस्था की गई। पुलिस के जवान लोगों को वन-वे के बारे में समझाते हुए दिखाई दिए। हालांकि वीरवार को तीसरे दिन जब बाजार में दुकानें खुली थीं तो बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्रशासन व पुलिस अधिकारी चाहकर भी लोगों की भीड़ को कम नहीं कर पाए थे। इसके चलते प्रशासन ने बाजार में ट्रैफिक बैरिकेड लगाकर लोगों के चलने का रास्ता तैयार करवाया। इसके अलावा दुकानों के बाहर भी लोगों के खड़े होने की व्यवस्था करवाई गई।
विज्ञापन

शहर के अलावा बनीखेत, डलहौजी, भरमौर, भटियात, चुराह में दुकानों के बाहर लोग सामाजिक दूरी पर खड़े होकर सामान खरीदते हुए नजर आए। वीरवार की अपेक्षा उपमंडल स्तर व ग्रामीण स्तर की दवाई, खाद्य और सब्जी की दुकानों में भीड़ नहीं जुटी। इक्का-दुक्का लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंचें। व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस जवान भी तैनात रहे। साथ ही लोगों को उचित दिशा-निर्देश भी देते रहे। वहीं व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी बाजार में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें