फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धनतेरस की भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, जगह-जगह लगा जाम

Fri, 06 Nov 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सिहुंता बाजार में दिवाली के लिए सजी दुकाने : जागरूक पाठक
विज्ञापन
खरीदारी के लिए निजी वाहनों में पहुंचे लोग, मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

जाम खुलवाने में दिनभर जुटी रही यातायात पुलिस, लोगों को बाजार पहुंचने और लौटने में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। धनतेरस पर खरीदारी की भीड़ ने शुक्रवार को चंबा शहर की रफ्तार थाम दी। बाजारों में उमड़ी भीड़ के साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम लग गया।
मुख्य बाजार और शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे खरीदारी के लिए निकले लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस कर्मियों को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। धनतेरस पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों में खरीदारी करने पहुंचे। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ जगहों पर लोगों को काफी देर तक वाहनों में इंतजार करना पड़ा। बाजार तक पहुंचने और खरीदारी के बाद घर लौटने में भी लोगों को दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निपटने और यातायात सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात रहीं। पुलिस कर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित कर जाम खुलवाने में जुटे रहे। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि त्योहार के दौरान खरीदारी के लिए निजी वाहनों में शहर पहुंचने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इससे सड़कों पर दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। यातायात पुलिस को व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मुस्तैद रखा गया, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें