फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गुरु के रंग में रंगा शहर

Tue, 04 Nov 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में शोभायात्रा के दौरान कलाकार। संवाद
विज्ञापन
चंबा। गुरु नानक देव के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारा जुलाहकड़ी से शुरू हुई और पूरे शहर को गुरु के रंग में रंगकर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जनसाली में समाप्त हुई।
विज्ञापन

गुरुपर्व को लेकर शहर के जनसाली और जुलाहकड़ी मोहल्ले के गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया है। इस दौरान चौगान नंबर एक में दरबार साहिब से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन के जरिये गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। उसके बाद आतिशबाजी कर माहौल को और रंगमय बना दिया। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। गुरुपर्व के मौके पर गुरु सिंह सभा जनसाली और अर्जुन देव महाराज गुरुद्वारा में जारी अखंड पाठ का समापन होगा। अर्जुन देव महाराज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सतनाम ग्रोवर ने बताया कि गुरुपर्व को लेकर शहर में प्रभातफेरी के जरिये गुरु महिमा का गुणगान किया है। शहर के गुरुद्वारा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें