फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग बंद

Mon, 18 Sep 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मे कुट के पास बंद पड़ा चंबा-जोत मार्ग।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भूस्खलन के चलते चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। रविवार रात 8:00 बजे कुट के पास पहाड़ी से टनों के हिसाब से मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी भेजकर मार्ग की बहाली का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन शाम तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। वाया जोत मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को चंबा के लिए वाया बनीखेत आवाजाही करनी पड़ रही है।
चंबा से चुवाड़ी, पठानकोट सहित अन्य जिलों की तरफ जाने वाले वाहन चालक भी वाया बनीखेत होकर आवाजाही कर रहे हैं। जोत मार्ग यातायात के लिए बंद होने से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जोत मार्ग अन्य जिलों के साथ जुड़ने के लिए चंबा वासियों के लिए शॉर्टकट है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मार्ग यातायात के लिए रात के समय बहाल हो सकता है। फिलहाल, पोकलेन मशीन को विभाग ने सड़क से मिट्टी हटाने के लिए लगाया है। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि भूस्खलन से बंद मार्ग को बहाल करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें