फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आभा कार्ड से होगा अब मरीजों की बीमारियों का आकलन

Mon, 18 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अब मरीज की बीमारी का चिकित्सक को आकलन करने और उन्हें जल्द इलाज शुरू करने में आभा कार्ड लाभप्रद होगा। मरीजों-तीमारदारों को पर्चियां और टेस्ट संबंधी रिपोर्ट संभाल कर रखने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सहूलियत के लिए आभा कार्ड अत्यंत आवश्यक किया है। कोई भी व्यक्ति ये कार्ड आसानी से बना सकता है बशर्ते, उसका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा आशा वर्करों और लोक मित्र केंद्र से भी कार्ड बनवाया जा सकता है। आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट होने पर उसपर एक ओटीपी आएगा। इसी से यह कार्ड बनेगा।
किसी भी व्यक्ति के बीमार होने या लंबे समय से बीमार चल रहे व्यक्ति की अकसर पर्चियां, टेस्ट समेत अन्य प्रकार की रिपोर्ट संभालकर रखना मरीज-तीमारदार के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहता है। आवश्यक पर्ची या अन्य रिपोर्ट गुम होने पर नए सिरे से मरीज के टेस्ट होते हैं। इसके बाद ही उसका उपचार शुरू होता है। ऐसे में मरीजों का उपचार समयानुसार शुरू करने के लिए चिकित्सकों के लिए आभा कार्ड लाभप्रद साबित होगा। मेडिकल कॉलेज चंबा, 6 सिविल अस्पतालों, 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 178 स्वास्थ्य सब सेंटरों में ऑनलाइन व्यवस्था है।
विज्ञापन


कैसे बनेगा आभा कार्ड
गूगल पर जाकर https://healthid.ndhm.gov.in/register पर जाना होगा। इसके बाद आधार कार्ड पर क्लिक कर उसमें आधार नंबर डालना होगा। मोबाइल के साथ आधार कार्ड आने पर उसे क्लिक करना होगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसके आधार पर ओटीपी डालने के बाद इसे सबमिट कर दें। जिससे आभा कार्ड बनेगा। आभा कार्ड बनने के बाद व्यक्ति इसका प्रिंट अवश्य बनवा लें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि हर व्यक्ति को अपना आभा कार्ड बनवाना चाहिए, जिससे बीमारी में उसका उपचार करने में चिकित्सक को इसकी सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें