फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कांगड़ा में नई शिक्षा नीति पर शोध करेंगे चुराह के सन्नी

Mon, 08 Jan 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह की चरड़ा पंचायत के सन्नी सूर्यवंशी आईसीएसएसआर के शोध कार्य में बतौर क्षेत्र अन्वेषक हुए नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

वह कांगड़ा जिले में नई शिक्षा नीति पर शोध कार्य करेंगे। उनके अनुभव एवं अन्य संस्थाओं के अनुभवों के आधार पर इस पद पर नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग को यह शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट आईसीएसएसआर नई दिल्ली की ओर से आवंटित किया गया है। शोध कार्य के प्रोजेक्ट निदेशक डाॅ. के शिवराम राव हैं। वह वर्तमान में सहायक प्रोफेसर और पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। शोध कार्य का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति शिक्षकों की जागरूकता, धारणा और तैयारी 2020: पठानकोट और कांगड़ा जिलों का एक अध्ययन है। चुराह से ताल्लुक रखने वाले सन्नी सूर्यवंशी ने आईसीएसएसआर के इस शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट में नियुक्त होने पर खुशी प्रकट की है। कहा कि शायद ही वह सबसे कम उम्र के शोधार्थी होंगे, जो आईसीएसएसआर के प्रोजेक्ट में काम करेंगे। सन्नी इसके पहले भी संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें