फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह के डिकरीयुंड की साक्षी ने पहले प्रयास में पास किया नीट

Fri, 06 Sep 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली साक्षी शर्मा। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह तहसील के डिकरीयुंड गांव की साक्षी शर्मा पुत्री प्रमोद शर्मा ने पहले ही प्रयास में नीट पास कर लिया है। उन्होंने 750 में से 626 अंक हासिल किए हैं। उनका चयन आईजीएमसी शिमला के लिए हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पूजा शर्मा, पिता प्रमोद शर्मा समेत अपने भाई-बहनों, गुरुओं को दिया है। उनका सपना हृदयरोग विशेषज्ञ बनना है। साक्षी शर्मा ने बताया कि उनके पिता भारतीय सेना में रहे। कारगिल युद्ध में उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के खूब छक्के छुड़ाए थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में पटवार सर्किल जुंगरा में पटवारी हैं। माता गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जेआरटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तीसा से हुई है। जमा एक और दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें