फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिविर में एकत्रित किया 120 यूनिट रक्त

Fri, 06 Sep 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चौगान नंबर पांच में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान ​​शिविर में रक्त देते
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। शिविर जिला अंजुमन इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष सैयद दिलदार अली शाह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लगाया गया। चंबा के विधायक नीरज नैय्यर इसमें मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके माध्यम से किसी मनुष्य के जीवन को बचाया जा सकता है। मुख्यातिथि को अंजुमन के जिला सदर सैयद इसरार अली शाह ने सम्मानित किया। विशेष अतिथि के तौर पर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विक्रम लखनपाल, चुराह के कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, निदेशक कोआपरेटिव बैंक ललित ठाकुर, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा एस.एस.डोगरा व डॉ. वंदना लखनपाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें