फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जातर मेले में रही चुराही नाटी की धूम, विधायक भी नाचे

Sat, 20 Jul 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बैरागढ़ ​स्थित चामुंडा जातर मेले में चोला और डोरा पहन कर नृत्य करते चुराह विधायक हंसराज। संवाद
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। बैरागढ़ के ऐतिहासिक चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित जातर मेले में चुराही नाटी की धूम रही। महिलाओं और पुरुषों ने ढोल की थाप पर एक साथ नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

महिलाओं ने जोजी और लिक्कड़ (पारंपरिक परिधान), वहीं पुरुषों ने साफा और डोरा पहनकर लोकनृत्य किया। उपमंडल स्तरीय जातर मेले के दौरान चुराह के सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहा। मेले के समापन पर चुराह के विधायक हंसराज मुख्यातिथि थे। उनका गृह क्षेत्र होने के कारण चुराही संगीत पर स्वयं को नाचने से नहीं रोक पाए।
महिलाओं ने घुरेई गाकर चुराही नृत्य किया। पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर चुराही नाटी डाली। तीन दिवसीय ऐतिहासिक बैरागढ़ जातर मेले में देवीकोठी की चामुंडा बैरावाली माता ने भी शिरकत की। पहली जातर के दिन माता के बजंतरियों (साजिंदों) ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर माता के चिह्न को देग्रां स्थित माता के मंदिर में पहुंचाया। पूजा-अर्चना के बाद तीन दिवसीय जातर मेले का समापन हुआ।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के दो वर्ष बाद ऐतिहासिक जातर मेले में चुराह सहित जिले भर से लोगों और व्यापारियों ने शिरकत की। मेले में लगी अस्थायी मार्केट में लोगों ने खरीदारी की और झूले का आनंद उठाया। इस अवसर पर जातर मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद ठाकुर, सचिव तेज सिंह शर्मा, मुख्य सलाहकार देवी सिंह ठाकुर और सलाहकार भजन सिंह ठाकुर इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें