फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह जोन अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Sat, 29 Aug 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थल्ली में चुराह जोन के अंडर-14 छात्र वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। विद्यालय में पहली बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता में चुराह जोन के 30 से 32 विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम चुराह राजेश जरियाल ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती और शतरंज सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रधानाचार्य रविंद्र प्रजापति ने मुख्य अतिथि, खेल प्रभारी, अध्यापकों, प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। एसडीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें