फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज से चुराह महोत्सव, 11 को होगा भंजराडू महादंगल

Thu, 09 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या, स्टार नाइट और खेल गतिविधियों से गुलजार रहेगा चुराह मंच, प्रदेश सहित अन्य राज
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या, स्टार नाइट और खेल गतिविधियों से गुलजार रहेगा चुराह मंच
विज्ञापन

भंजराडू महादंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल का ऐतिहासिक चुराह मंच एक बार फिर सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। 10 से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय चुराह महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्टार नाइट और ऐतिहासिक भंजराडू महादंगल होगा। पहले और अंतिम दिन यानी 10 और 12 जुलाई को सांस्कृतिक संध्याओं के साथ स्टार नाइट होंगी। स्थानीय कलाकारों के अलावा आमंत्रित कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 11 जुलाई को ऐतिहासिक भंजराडू महादंगल होगा। इसमें हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों के पहलवान अखाड़े में दांव-पेच लगाएंगे। आयोजन समिति ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मेला समिति के अध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेल प्रतियोगिताओं और बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ 10 जुलाई से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें