फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मां भरमाणी मंदिर, चौरासी परिसर के ऊपर से उड़ान नहीं भरेंगे चॉपर

Sat, 22 Aug 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा की अनुमति लेने भरमाणी पहुंचे ट्रस्ट को माता के चेले ने सुनाई चेतावनी
विज्ञापन

पिछले साल दोनों धार्मिक स्थलों के ऊपर से गुजर रहे थे हेलिकाप्टर
प्रशासन ने हेली टैक्सी प्रदाता कंपनियों को भी जारी किए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार भरमाणी माता मंदिर और चौरासी परिसर के ऊपर से चॉपर की उड़ानें नहीं होंगी। इसको लेकर भरमाणी माता के चेले (गूर) ने मणिमहेश ट्रस्ट को चेतावनी दी है।
बीते वीरवार को ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय लोग यात्रा शुरू करवाने की अनुमति लेने के लिए भरमाणी माता मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद जब चेले ने माता की भविष्यवाणी सुनाई तो उसके साथ यह चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी को निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस बार हेलिकाप्टर की उड़ान का रूट बदल दें। पिछले साल भी भरमाणी माता के चेले ने चेतावनी दी थी कि बड़े शाही स्नान को पवित्र डलझील को तोड़ने की रस्म नहीं निभाई जाएगी। जैसे ही बड़ा स्नान नजदीक आया तो मौसम इतना ज्यादा खराब हो गया कि प्रशासन को यात्रा पूरी तरह से बंद करनी पड़ी। डल झील का जलस्तर भी उफान पर आ गया। इस बार प्रशासन और स्थानीय लोग सभी रस्मों को निभा रहे हैं। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि हेली टैक्सी कंपनियों को चौरासी परिसर और भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से हेलिकाप्टर नहीं उड़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें