फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश के लिए आज शाम तक ही उड़ान भरेगा चॉपर

Wed, 11 Sep 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की म​णिमहेश डल झील  और उमड़े श्रद्धालु।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर से गौरीकुंड तक वीरवार शाम तक श्रद्धालुओं को चॉपर सेवाएं मिलेंगी। पवित्र मणिमहेश यात्रा के प्रशासनिक तौर पर खत्म होने के साथ ही 18 दिन बाद यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैनात की गई सेक्टर अधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य टीमें भी वीरवार शाम तक भरमौर के लिए कूच करेंगी।
विज्ञापन

पर्वतारोहण, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और सफाई कर्मियों की टीमें एक सप्ताह तक व्यवस्थाओं को देखने और सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखने के बाद ही भरमौर लौटेंगी।
पवित्र मणिमहेश यात्रा के आधिकारिक तौर पर समाप्त होने के बाद अब सेक्टर अधिकारियों, पुलिस टीमें, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भरमौर के लिए वीरवार को कूच करेंगी। अन्य विभागों की टीमें सामान को सुरक्षित स्थानों पर सहेजकर रखने और यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर साफ-सफाई की व्यवस्था कर करीब एक सप्ताह बाद भरमौर पहुंचेंगी। प्रशासनिक तौर पर यात्रा समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालु अपने जोखिम पर यात्रा पर जाते हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा पर अब तक करीब साढ़े छह लाख श्रद्धालु पवित्र डल में डुबकी लगा चुके हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि वीरवार को सेक्टर अधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भरमौर के लिए कूच कर लेंगी। कुछ अन्य विभागों की टीमें सामान सहेजने, विभिन्न पड़ावों पर साफ-सफाई करने के बाद ही लौटेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें