चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू की टीम ने चोहड़ा डैम के पास कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में 23 वर्षीय युवक साहिल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुलिस थाना खैरी के तहत एसआईयू चंबा की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसआईयू चंबा की टीम ने चंबा-खैरी मार्ग पर चोहड़ा डैम के पास ग्राम मधाना के निकट नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार साहिल ठाकुर (23), निवासी ग्राम द्रबला, जिला चंबा के कब्जे से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसआईयू चंबा की टीम को यह सफलता मिली है।