फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जांघी में घर से चिट्टा और नशीली दवाइयां बरामद

Fri, 25 Aug 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टा और नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि जांघी गांव में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से चिट्टा और नशीली दवाइयां बेचने का कारोबार कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी शौकत अली निवासी जांघी के घर से 07.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा 54, 650 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। जब पुलिस ने उसके घर की गहनता से तलाशी ली तो पुलिस को वहां से नशीली दवाइयां भी बरामद हुईं। इस दौरान पुलिस को 80 कैप्सूल और सात टैबलेट भी बरामद हुईं जो चिकित्सीय पर्ची के बिना नहीं दी जा सकती। इसमें कुछ इंजेक्शन इस्तेमाल किए हुए थे। आरोपी के पास इन दवाइयों को अपने पास रखने का न तो कोई लाइसेंस था और न ही किसी चिकित्सक की पर्ची उसके पास थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि आखिरकार आरोपी के पास नशीली दवाइयां कैसे पहुंचीं। यदि चंबा के केमिस्ट ने ये दवाइयां बेची हैं तो वह पुलिस की जांच के दायरे में आ सकता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें