चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इस मैच में चिराड़ा की टीम ने घरमाणी को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में घरमाणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 107 रन बनाए। इसमें जोगिंद्र ने 25 रन बनाए। चिराड़ा की ओर से अंकुश, मनोज और छाेटू ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिराड़ा की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें पंकू ने 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलवाई। विजेता टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।