फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू, 350 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन मिन्हास की ओर से विधिवत रूप से किया गया। यह कार्यक्रम 21 नवंबर से 23 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में छह प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विभिन्न स्कूलों से 350 से अधिक विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। इसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य रूप से वरिष्ठ और कनिष्ठ ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र की अलग-अलग प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा मॉडल प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड, स्टूडेंट साइंस एक्टिविटी रिपोर्ट और साइंस स्किट्स का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें