फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लावारिस पशुओं का अड्डा बना चिल्ड्रन पार्क

Sun, 11 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के बीचोबीच बना चिल्ड्रन पार्क लावारिस पशुओं का अड्डा बन गया है। इसके चलते छोटे-छोटे नौनिहाल खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के बीच ये बच्चे खेल रहे हैं। ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। अभिभावकों में अजय कुमार, मोनिका देवी, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार और संजय सिंह ने कहा कि नगर परिषद चंबा की ओर से बच्चों की सुविधा के लिए चिल्ड्रन पार्क बनाया गया है। यहां अब लावारिस पशुओं ने डेरा जमा लिया है। इससे पार्क में गंदगी का आलम है। दूसरी तरफ, लावारिस पशु बच्चों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। लोगों ने हैरानी जताई है कि पार्क में प्रवेश के लिए छोटे गेट बने हैं। यहां से लावारिस पशु भीतर नहीं आ सकते, मगर नगर परिषद की ओर से पार्क का मुख्य गेट खोल दिया है। ऐसे में लावारिस पशु इस गेट के जरिये चिल्ड्रन पार्क में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि इस मामले में जल्द उचित कदम उठाए जाएं। गौरतलब है कि यह पार्क शहर के केंद्र बिंदु पर बना है। यहां चौगान वार्ड, हटनाला सहित सपड़ी और चौंतड़ा मोहल्ले के नौनिहाल खेलने पहुंचते हैं। उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कर्मचारियों को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे और बड़े गेट को भी बंद करवाया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें