फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे सैलानी

Sun, 11 Feb 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को काफी संख्या में पर्यटक खज्जियार पहुंचे।
विज्ञापन

बर्फबारी होने के बाद खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही जारी है। पर्यटक खज्जियार मैदान में बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। साथ खूब मस्ती भी कर रहे हैं। इस दौरान गीतों पर भी पर्यटक थिरके। पर्यटकों में रमेश कुमार, अमित कुमार, देविंद्र कुमार और राकेश कुमार का कहना है कि इस बार दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी नहीं हुई। फरवरी में खज्जियार में बर्फबारी हुई। काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे है। वहीं, बर्फबारी होने के चलते अब पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। वहीं, दूसरी तरफ अब जोत मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। साथ ही लक्कड़मंडी खज्जियार मार्ग भी छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। ऐसे में अब खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें