फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मिले पौष्टिक व्यंजन : डीसी

विज्ञापन
चंबा में पोषण पखवाड़ा अभियान के दौरान लगी प्रदर्शनी को देखते उपायुक्त डीसी राणा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में डीसी ने हरी झंडी दिखाकर पोषण पखवाड़े का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय परिसर में पोषण को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह के पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी में रखे गए हैं, वैसा ही पोषण बच्चों और किशोरों को मिले। इसको सुनिश्चित बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी अहम भागीदारी का निर्वहन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े के आयोजन के बाद सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल भी भी मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीक्षक बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 2021 प्रदेश के समस्त जिलों में 16 से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है। इस अवधि के दौरान जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में बेटियों के नाम से पौधरोपण किया जाएगा जो उद्यान विभाग की ओर से वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास के सहयोग से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से योग शिक्षा, न्यूट्री गार्डन का निर्माण, पोषण रैली, स्वयं सहायता समूह के साथ बैठकें और पोषण के पांच सूत्र से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गृह भ्रमण के दौरान सभी लाभार्थियों को पौष्टिक आहार और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुगला वृत्त की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण पखवाड़े में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें