चंबा के प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी में इंटर हाउस प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती प्रशि
चुवाड़ी (चंबा)। शिवा मेरे संजा री बेल्ला... पहाड़ी गाने पर बच्चाें ने नृत्य करके पंडाल पर बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत चार हाउस शिवालिक, धौलाधार, पीर पंजाल और जास्कर हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इंटर हाउस प्रतियोगिता की थीम फोक और डिवोशनल पर आधारित थी। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज़ास्कर हाउस की टीम रही। द्वितीय स्थान पर शिवालिक हाउस रहा। सोलो सॉन्ग में जास्कर हाउस के आदित्य प्रथम और द्वितीय स्थान पर धौलाधार हाउस के देशराज रहे।
सोलो डांस में प्रथम शिवालिक हाउस की आकांशा रहीं और द्वितीय स्थान पर जास्कर हाउस की अंकिता रहीं। डुएट डांस में शिवालिक हाउस के मेघा और दिनेश प्रथम और जास्कर हाउस के स्वाति और शालिनी रहे। ग्रुप सॉन्ग में जास्कर हाउस प्रथम और द्वितीय स्थान पर शिवालिक हाउस रहा।
ग्रुप डांस में शिवालिक हाउस प्रथम और जास्कर हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक विजय कंवर, सुदेश गुरुंग और कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम लता ने किया। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम लता ने विद्यार्थियों को कहा कि यह दिन केवल जितने व हारने का नहीं बल्कि अपने हाउस के लिए जोश और टीम वर्क दिखाने का है। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।