फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्य सचिव ने होली में एकलव्य स्कूल, सीएचसी और रेंज कार्यालय का किया निरीक्षण

Wed, 25 Oct 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के होली में निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ओंकार सिंह।संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। राजस्व विभाग के मुख्य सचिव ओंकार सिंह ने एकलव्य स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वन विभाग के रेंज कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य सचिव ने माउंटेनिग भवन में चल रहे एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षारत विद्यार्थियों से बातचीत भी की। इसके अलावा उन्होंने सीएचसी होली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी जानकारी एकत्रित की। बता दें कि एकलव्य विद्यालय का अपना भवन न होने से अमूमन 70 विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन और सरकार की एकलव्य विद्यालय के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन का चयन करने की प्रक्रिया में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को वर्तमान में मांउटेनिंग भवन के इर्द-गिर्द भी एकलव्य विद्यालय के भवन के लिए जमीन देखी साथ ही खणी समेत अन्य जगहों पर भी जमीन तलाशने का प्रयास किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें