फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पांगी दौरा सराहनीय : ललित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कृषि उपज मंडी के चेयरमैन ललित ठाकुर ने हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन दुर्गम क्षेत्र पांगी में आयोजित करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में यह आयोजन कर क्षेत्र का मान सरकार ने बढ़ाया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में ललित ठाकुर ने कहा कि पांगी में यह पहला राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दौर के दौरान जहां लोगों की समस्याओं को सुना तो वहीं करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं की भी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लघु सचिवालय, बस स्टैंड, आईटीआई भवन समेत नागरिक अस्पताल के भवन का तोहफा जनजातीय क्षेत्र पांगी को दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व प्रदेश में विकास की धारा बह रही है। पांगी में काफी समय से लटके विकास कार्य अब गति पकड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें