फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्यमंत्री के दौरे से जगी आस, सनवाल से हरिद्वार तक सीधी बस की उठाई मांग

Sun, 01 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
53 पंचायतों और सलूणी क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, अभी चंबा पहुंचकर बदलनी पड़ती है बस
विज्ञापन

चार नवंबर को प्रस्तावित दौरे में मुख्यमंत्री के समक्ष उठेगा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चार नवंबर को प्रस्तावित चुराह दौरे से क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह सुविधा शुरू होने से चुराह की 53 पंचायतों के साथ लगते सलूणी क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल चुराह से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को पहले करीब 100 किलोमीटर दूर चंबा मुख्यालय पहुंचना पड़ता है और वहां से दूसरी बस पकड़कर आगे का सफर करना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को इस दौरान अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। लोग धार्मिक यात्राओं के अलावा अस्थि विसर्जन और अन्य कार्यों के लिए भी इन स्थानों पर जाते हैं।
स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार, रमेश कुमार, परसोत्तम, नारो देवी, जानकी कुमारी, सुनील, रमेश, राकेश कुमार और कर्म सिंह ने बताया कि इस मांग को लेकर कई बार प्रशासन और सरकार के समक्ष मामला उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। अब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से लोगों को उम्मीद है कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चुराह दौरा चार नवंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा देने की सौगात देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें