चंबा। जिला शतरंज एसोसिएशन सात जून को शालीमार रैपिड ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि जंजघर कियानी में प्रतियोगिता होगी। जिले के शतरंज खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। इसका उद्देश्य न केवल शतरंज के खेल को प्रोत्साहन देना है, बल्कि स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने कौशल और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी छह जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।