फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में रेहड़ी-फड़ी धारकों के जांचे परमिट

Thu, 16 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
street vendor - फोटो : street vendor
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा ने वीरवार को शहरभर में सभी रेहड़ी फड़ी धारकों के परमिट जांचे। जिनके पास परमिट नहीं थे उन्हें हटा दिया गया। इरावती के बाहर सड़क किनारे रखे दूध के क्रेट को भी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नप की टीम ने रेहड़ी की लंबाई और चौड़ाई की भी पूरी जांच की। जिस रेहड़ी धारक का सामान अपनी रेहड़ी से बाहर पाया गया या जिसकी रेहड़ी की लंबाई व चौड़ाई परमिट से ज्यादा पाई गई, उन्हें तुरंत अपना स्थान छोटा करने के निर्देश दिए गए।

अगर रेहड़ी धारक नप के निर्देशों की अवहेलना करता है तो नप द्वारा उस रेहड़ी धारक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर रेहड़ी ऐसी पाई गईं जिनका दायरा काफी बढ़ चुका था।
विज्ञापन


इससे वहां अतिक्रमण हो रहा था। रेहड़ी के दायरे को कम करने के लिए नप ने रेहड़ी के मालिक को रेहड़ी का साइज कम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रेहड़ी से बाहर सामान नहीं सजाने की हिदायत दी है। फिर भी रेहड़ी के बाहर सामान सजाता है, तो उसके सामान को उठा लिया जाएगा।

नप ने सभी रेहड़ी धारकों को हिदायत दी है कि वे अपने रेहड़ी परमिट को अपने साथ रखें। इस मौके पर नप अध्यक्ष नीलम नैयर, पार्षद मनिंदर पुरु और नप अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस के जवान साथ रहे। 
.........
रेहड़ी फड़ी धारकों का जांचा दायरा
नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि वीरवार को शहर में सभी रेहड़ी के दायरे की जांच की गई है। जिन रेहड़ी धारकों ने अपना दायरा बढ़ाया हुआ है, उन्हें अपना दायरा कम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें