फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खस्ताहाल भवन में चल रहा सीएचसी चूड़ी

Sun, 03 Dec 2023 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी जर्जर भवन में चल रहा है। आलम, यह है कि सीएचसी चूड़ी की दीवारों पर दरारें पड़ चुकी है। स्वास्थ्य केंद्र के भीतर स्थित शौचालय भी काफी खस्ताहाल है। ऐसे में यहां पर उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं भी मरीजों को नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण 24 पंचायतों की 46 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। लोग कई बार सीएचसी का नया भवन बनाने और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मांग पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।



क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूंर, छतराड़ी, प्यूहरा, गैहरा, ब्रेही, सुनारा, लोथल, धिमला, बकाण, दाड़वीं, बंदला, फागड़ी, मैहला, किलोड़, कुनेड़, गांण, प्रीणा, राड़ी, गुराड़, बलोठ, खुंदेल, डुलाड़ा और लेच की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए सीएचसी चूड़ी पर ही निर्भर है। मगर, खस्ताहाल हो चुका सीएचसी का भवन कभी भी हादसे की वजह बन सकता है। हैरत की बात ये है कि इस ओर अभी तक कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन




पूर्व वार्ड सदस्य संजय राजपूत, विक्रांत ठाकुर, सोनू ठाकुर, राज कुमार, नरेश महाजन, रविंद्र ठाकुर, विपन ठाकुर और राकेश ठाकुर ने बताया कि सीएचसी चूड़ी का भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इसकी सुध लेने की किसी ने भी जहमत नहीं उठाई है। ऐसे में सरकार के घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे हवा-हवाई ही होते प्रतीत हो रहे हैं।







पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का कहना है कि भरमौर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें सीएचसी चूड़ी में अव्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।



भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या के समाधान के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। सरकार के समक्ष जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें