फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दो घंटे बाद हुए हिमकेयर कार्ड धारक मरीजों के ऑप्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में हिमकेयर कार्ड धारक मरीजों को ऑपरेशन करवाने के लिए खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसकी वजह यह है कि पहले तो मरीजों के ऑपरेशन की दवाइयां नहीं मिली जबकि दवाइयों का इंतजाम होने पर डॉक्टरों ने देरी का बहाना बताकर ऑपरेशन से इंकार कर दिया। इसके बाद मरीजों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आते हुए आदेशों पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किए। इस पूरे मामले से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। मामला शनिवार को है।
मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों को आंख और कान के ऑपरेशन होने थे। मरीजों को संबंधित विभाग ने एक माह पहले ऑपरेशन की डेट दे दी थी। मरीज शुक्रवार को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गए थे। इसके चलते डॉक्टर ने उन्हें खाना खाने से भी इंकार कर दिया था। इसको देखते हुए रात से लेकर सुबह तक मरीजों ने कुछ भी नहीं खाया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे विशेषज्ञ मरीजों के वार्ड में पहुंचे तो उन्होंने मरीजों से इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के बारे में पूछा। मरीजों ने कहा कि उनके पास दवाइयां नहीं है, उनका हिमकेयर के तहत इलाज होना है। मगर विशेषज्ञ ने कहा कि ऑपरेशन के लिए दवाइयों की जरूरत है।
विज्ञापन

उसके बिना ऑपरेशन संभव नहीं है। मरीज दवाइयां लेने के लिए पहले वार्ड सिस्टर के पास गए, जहां से वह चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि वे विशेषज्ञ को ऑपरेशन शुरू करने के लिए कहें। उनकी दवाइयां ऑपरेशन थियेटर में पहुंचा दी जाएंगी। जब मरीज विशेषज्ञ को दवाइयों की सूचना देने के लिए उनकी ओपीडी में पहुंचे तो विशेषज्ञ ने कहा कि अब ऑपरेशन नहीं हो सकता। क्योंकि समय ज्यादा हो चुका है। उन्हें ऑपरेशन के लिए आगे की डेट दी जाएगी। परेशान मरीजों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर कर दी।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और विशेषज्ञ को ऑपरेशन करने के निर्देश जारी हुए। दो घंटे बाद मरीजों के ऑपरेशन शुरू हुए। अन्यथा ऑपरेशन के लिए उन्हें और इंतजार करना पड़ता था। मरीज श्याम सिंह, शाह अली और राकेश कुमार ने बताया कि हैरानी की बात है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में समयानुसार दवाइयां नहीं मिलने के कारण उनका ऑपरेशन रद्द होने तक की नौबत पेश आ गई थी। ऐन मौके पर सीएम हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत करने पर ही अब उनके ऑपरेशन हो सके हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। मरीजों को समय पर दवाईयां क्यों नहीं मिली। इसको लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। हिमकेयर व आयुष्मान योजना में मरीजों का मुफ्त ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें