फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजीर में पुलिस ने राहगीर से पकड़ी 274 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने मंजीर में एक राहगीर को 274 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस की टीम ने वीरवार को जब मंजीर में पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी की थी।
विज्ञापन

इसी दौरान चरणो राम उर्फ चतरो पुत्र दविया निवासी झटियास डाकघर भडेला सामने से हाथ में बैग लेकर आ रहा था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख हड़बड़ा गया। उसकी गतिविधियों को देख पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया।
इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग में 274 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करके किहार थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मंजीर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 274 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें