फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस में सवार यात्री 314 ग्राम चरस सहित पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चंबा-लाहडू़ मार्ग पर लाहड़ू चैक पोस्ट के समीप निजी बस में सवार व्यक्ति को चरस के साथ दबोचा है।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 314 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नंदु निवासी गांव मकोता डाकघर सलैलाबाड़ी तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चैक पोस्ट लाहडू़ बैरियर में सोमवार को वाहनों की रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी सुरेंद्र सिंह और महिला आरक्षी पूजा देवी ने जब भरमौर से पालमपुर जा रही निजी बस को तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन

पुलिस ने बस में तलाशी शुरू की तो इसमें सवार नंदु पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को नंदु पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 314 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस दल ने चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
इनसेट
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लाहड़ू बैरियर पर निजी बस में सवार एक व्यक्ति से 314 ग्राम चरस बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें