फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के बालू में चरस के तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर बालू बाजार के समीप राज्य मादक निवारण इकाई कांगड़ा की टीम ने महिला सहित तीन लोगों को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 910 ग्राम चरस बरामद हुई। यासीन गांव शिमरा डाकघर टिकरीगढ़, मोहम्मद हुसैन निवासी गनेड़ और निकू गांव दरकुंडा डाकघर टिकरीगढ़ के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मादक निवारण इकाई कांगड़ा की टीम एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में बालू बाजार में गश्त पर थी। एक गाड़ी तीसा से चंबा की तरफ आई। कर्फ्यू के चलते गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी में बैठे लोगों से पूछताछ की।
पुलिस को कुछ संदेह हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में 910 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि बालू बाजार में एक गाड़ी से चरस बरामद हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें