फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली प्रोजेक्ट में पैन स्टॉक का पाइप फटने से मची अफरा-तफरी

Mon, 22 Jul 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बिहाली में ग्रीन को प्रोजेक्ट की पैन स्टॉक की फटी पाइप से बहता पानी।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बिहाली पंचायत में संचालित ग्रीनको पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट के पावर हाउस में उस समय कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पावर हाउस में पानी की सप्लाई करने वाला पैन स्टॉक पाइप फट गया। इससे पानी पावर हाउस की तरफ बहने लगा। हालांकि, इससे पावर हाउस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पैन स्टॉक पाइप लाइन से नीचे निकासी के लिए बने नाले के जरिये पानी निकल गया। हालांकि, पाइप फटने के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने शोर मचाकर निचले इलाकों के लोगों को सचेत कर दिया। पावर हाउस में डयूटी करने वाले कर्मचारियों को जैसे ही पैन स्टॉक पाइप फटने का पता लगा, उन्होंने तुरंत चेतावनी सायरन बजाकर सबको अलर्ट कर दिया। साथ ही डैम साइट में इसकी सूचना देकर पानी की सप्लाई को भी डैम से बंद करवा दिया। इसके चलते कुछ देर बाद पाइप से पानी बहना बंद हो गया। यह घटना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। समय रहते सबकुछ नियंत्रित कर लिया गया। अब पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन फटे हुए पाइप को ठीक करने का कार्य करवा रहा है। पाइप फटने के बाद जो पानी की धार निकल रही थी, उसकी स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। यदि यह घटना रात के समय घटित होती तो शायद पैन स्टॉक का पूरा पाइप लगातार पानी बहने से फट सकता था। ऐसा होने पर निचले इलाकों में पानी तबाही भी मचा सकता था। फिलहाल, इस घटना से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि ग्रीन को हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की पैन स्टॉक का पाइप लीक हो गया था। कुछ ही देर में पानी की सप्लाई डैम से बंद करवा दी गई। मौजूदा समय में प्रोजेक्ट द्वारा लीक पैन स्टाॅक के पाइप की मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें