फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 15वें दिन पहुंची हड़ताल, काम ठप

Wed, 01 Jan 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चांजू में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों की कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल जारी है। मांगों को लेकर 15 दिन से ये कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। इसके चलते प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य ठप है। ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान चैन लाल और कर्मचारी सुभाष कुमार, प्रेम सिंह, योगराज, ईम सिंह, सिंह सोनू, कार्तिक, पवन कुमार और दिनेश ने बताया कि चांजू में 48 मेगावाट का पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। उन्होंने आराेप लगाए कि वहां पर काम करने वाले लोगों का शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार के जरिये लोगों को काम पर रखा गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जब इन लोगों ने अपने हक के लिए हड़ताल की तो कंपनी ने नौ लोगों के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी। ऐसे में अब हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कंपनी में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की मांग पर अड़े हैं। साथ ही दो शिफ्टों की बजाय तीन शिफ्टों में काम करवाने की मांग की जा रही है। हालांकि हड़ताल के पांचवें दिन कंपनी ने कर्मियों को मानदेय जारी कर दिया है, लेकिन अन्य मांगें पूरी नहीं की गईं हैं। इससे वे हड़ताल पर डटे हैं। उधर, एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जानकारी जुटाकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें