तीसा (चंबा)। चांजू-बघेईगढ़ सड़क मार्ग पर जखला गांव के समीप मंगलवार शाम एक बोलेरो टैक्सी में तकनीकी खराबी आने से यातायात बाधित हो गया। शाम करीब चार बजे हुई इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बोलेरो बीच सड़क पर खराब हो गई। चालक ने मरम्मत के लिए मेकेनिक को बुलाया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही और कई वाहन चालक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। मौके पर पहुंचे मेकेनिक ने टैक्सी की मरम्मत कर उसे सड़क से हटाया। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। आवाजाही शुरू होने पर यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। संवाद