फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंद्रशेखर मंदिर कमेटी ने भांग का घोटा बनाने पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहो (चंबा)। नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए चंद्रशेखर मंदिर कमेटी साहो ने शिवरात्रि पर बनने वाले भांग के घोटे पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब मंदिर कमेटी इस घोटे को नहीं बनाएगी। मंदिर कमेटी के प्रधान अदीप चौणा ने बताया कि भांग का घोटा इसलिए बंद किया गया है, जिससे कोई भी युवा इस घाेटे को नशा करने के लिए इस्तेमाल न करे। हालांकि, यह घोटा भगवान शंकर के प्रसाद के रूप में बनाया जाता था लेकिन नशे के बढ़ते हुए प्रचलन को देखते हुए इस घोटे को बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर कमेटी के सभी सदस्यों ने हामी भरी है।
विज्ञापन

चंबा मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर भगवान भोले नाथ का ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर है। यहां पर शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन के लिए साहो गांव में पहुंचे हैं। 1100 वर्ष प्राचीन इस शिव मंदिर की एक नहीं अपितु कई विशेषताएं हैं। मंदिर की सबसे बड़ी बात ये है कि भू-गर्भ से निकले इस शिवलिंग की ऊंचाई इतनी है कि भोलेनाथ के पुजारी को सात फुट ऊंचाई पर चढ़कर भगवान की स्तुति करनी पड़ती है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपने साथ नई फसल को भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। भोलेनाथ के इस मंदिर के सामने नंदी महाराज के गले में बनी पत्थर की घंटी को कोई भी बजाय, उसमें स्पष्ट धातु की घंटी जैसी आवाज सुनाई देती है। इतना ही नहीं, आस्था के प्रतीक प्रांगण में रखी एक पत्थर की बड़ी शिला सैकड़ों साल प्राचीन है। सभी लोग इस शिला के आर-पार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें