फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी सेक्टरों में खुले रोजगार के द्वार, एक व तीन अप्रैल को होंगे कैंपस साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी सेक्टर में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एक और तीन अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार के दौरान इम्म प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बद्दी में 50, जबकि एमटी ऑटो क्रॉफ्ट कंपनी में 150 पदों को भरने के लिए एक अप्रैल को साक्षात्कार होंगे। जबकि, एमएस पॉयनीर काला अंब में सौ पद भरने के लिए तीन अप्रैल को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

निजी कंपनियों की ओर से चयनित युवाओं को 7500 से लेकर 12000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र और बॉयोडाटा प्रस्तुत करना होगा। सुबह 11 बजे साक्षात्कार शुरू होंगे। कोरोना महामारी के चलते सभी बेरोजगारों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। साथ ही सामाजिक दूरी के नियम की पालना भी सुनिश्चित बनानी होगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि एक और तीन अप्रैल को रोजगार कार्यालय चंबा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि निजी कंपनियां इंटरव्यू के माध्यम से करीब तीन सौ पद भरेंगी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि कैंपस इंटरव्यू का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें