फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा-तीन परियोजना प्रभावित परिवारों को नहीं पाया रोजगार

Thu, 28 Sep 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चमेरा-तीन परियोजना प्रभावित परिवारों को अभी तक रोजगार नहीं दिया गया है। परियोजना प्रबंधक से जब प्रभावित परिवार मिलने जाते हैं तो आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है। इसी समस्या को लेकर प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिला। उन्होंने चमेरा-तीन परियोजना में रोजगार सहित अन्य लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है। पूर्व वार्ड सदस्य संजय राजपूत ने प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2012 में परियोजना का काम पूरा हो गया है। परियोजना प्रबंधक ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया था कि जब परियोजना का काम पूरा हो जाएगा तो प्रभावित परिवारों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया है। ठेकेदारी प्रथा में जो लोग परियोजना में रखे गए हैं। इसमें साठ प्रतिशत बाहर से हैं। प्रभावित परिवारों से मात्र 40 प्रतिशत लोग ही ठेकेदारी प्रथा के तहत परियोजना में रखे गए हैं। इसको लेकर भी लोगों में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को परियोजना में रोजगार दिया जाए। उपायुक्त ने एसडीएम चंबा को इस बारे में परियोजना प्रबंधक से बैठक करने को कहा। इस मौके पर जोगिंदर सिंह, बिट्टू राम, किशन कुमार, विश्वजीत, चरण सिंह, मुकेश शर्मा, परमेश, महिंद्र सिंह, खेम सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें