फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहली बार 1. 89 करोड़ रुपये में नीलाम होगा चंबा का ऐतिहाकसक चौगान-एक

Thu, 20 Jun 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर-एक पहली बार अब एक करोड़ 89 लाख 9 हजार से अधिक बोली पर नीलाम होगा। चौगान नंबर-दो, तीन और चार भी बीते वर्ष के मुकाबले इस बार पांच प्रतिशत अधिक बोली पर नीलाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए तहबाजारी कमेटी ने चौगान की नीलामी के लिए ऑनलाइन बिड आमंत्रित की हैं। पहली बार ऐतिहासिक चौगान एक, दो, तीन और चार पांच प्रतिशत अधिक बोली पर नीलाम किए जा रहे हैं। मिंजर मेले के आयोजन को बेहतर बनाने और मेले को लेकर होने वाले विभिन्न खर्चों काे वहन करने के लिए इस प्रकार का कदम उठाया गया है। इसके तहत 9 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक बोलीदाता ऑनलाइन टेंडर भर सकते हैं। सुबह 11:00 बजे तहबाजारी कमेटी टेंडर खोलेगी। इसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को चौगान दिए जाएंगे।
मिंजर मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गठित कमेटियों ने अपने कार्य शुरू कर दिए हैं। इसी सिलसिले में तहबाजारी कमेटी की बैठक में चंबा के चौगान से होने वाली आय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इन्हें नीलाम करने का सुझाव दिया गया, जिससे प्रशासन अधिक राजस्व एकत्रित कर मेले को ओर भी बेहतर तरीके से करवा सके। इसी क्रम में चंबा का ऐतिहासिक चौगान नंबर एक एक करोड़ 89 लाख और नौ हजार, चौगान नंबर-दो 53 लाख तीन हजार, चौगान नंबर-तीन 16 लाख 60 हजार, चौगान नंबर-चार 17 लाख 12 हजार रुपये से अधिक की बोली में नीलाम होगा।
विज्ञापन


28 जुलाई को राज्यपाल करेंगे मिंजर मेले का शुभारंभ
देश-विदेश में अपनी छाप छोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 28 जुलाई से शुरू होगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कर सकते हैं। मिंजर मेले का समापन 4 अगस्त को होगा। मिंजर के विसर्जन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे।




एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि चंबा के चार चौगान इस बार बीते वर्ष से पांच प्रतिशत अधिक राशि में नीलाम होंगे। बताया कि तहबाजारी कमेटी के सदस्यों के परामर्श के बाद ही ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें