फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गलत तरीके से कनेक्शन देने का आरोप, दो गांवों में नहीं आ रहा पानी

Thu, 20 Jun 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के गांव खब्बर और टाटरू में पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। पानी न मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजिंद्र ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह में इन गांवों में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। इसके चलते उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया कि गर्मियों के दिनों में पूरी आपूर्ति न होने के कारण उन्हें पशुओं के लिए पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। बताया कि इस बारे में वे कई बार फील्ड कर्मियों को अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में कुछ कनेक्शन विभाग की ओर से गलत तरीके से दिए गए हैं, इस वजह से भी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इन कनेक्शनों को दुरुस्त किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश कुमार, महिंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश, संतोष कुमारी, बिंता देवी, अंजू बाला, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें